ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अफवाह फैलाकर उपद्रव करने वाले चार गिरफ्तार।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 25, 2022

वाराणसी। नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में बजरडीहा के फारुकी नगर में अफवाह फैलाकर उपद्रव करने वाले चार अन्य लोगों को भी भेलूपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन चारों की पहचान मामले की विवेचना के दौरान फोटो और अखबार के माध्यम से हुई है। गिरफ्तार होने वालों में सोनू नेता उर्फ परवेज आलम निवासी बड़ी पटिया बजरडीहा, मुन्नू निवासी मुर्गिया टोला बजरडीहा, बुलबुल उर्फ मोहम्मद अंसार मुर्गिया टोला बजरडीहा और मौसिम अहमदनगर मुर्गिया टोला बजरडीहा है। इनकी गिरफ्तारी मंगलवार की रात 10 बजे मकदूम बाबा बड़ी पटिया बजरडीहा से हुई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक जगदीश यादव थाना भेलूपुर, उप निरीक्षक अजय वर्मा चौकी प्रभारी बजरडीहा, उप निरीक्षक जगदम्बा सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, कांस्टेबल संदीप सिंह, कांस्टेबल संदीप सिंह, कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल कपिल देव वर्मा शामिल रहे।

नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में 20 दिसंबर को धारा 144 लागू होने के बाद भी माहौल अराजक हो गया था। प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद कुछ युवक शोर मचाते हुए दौड़ पड़े जिसके बाद पथराव शुरु हो गया था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीएम कौशलराज शर्मा और तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी को लाठीचार्ज के आदेश देने पड़े थे। पथराव में 9 पुलिसकर्मी व 14 अन्य लोग घायल हुए थे। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था जिसमें भगदड़ में घायल मोहम्मद सगीर (8) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.