ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

72.01 मीटर के स्तर पर बह रही गंगा, रविंद्र जायसवाल ने की बाढ़ तैयारियों की समीक्षा।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 11, 2021

वाराणसी। गंगा और वरुणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की भयावहता को दृष्टिगत बाढ़ पीड़ितों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से राहत पहुंचाने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अन्य राहत कार्य के संबंध में उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने मंगलवार की शाम सर्किट हाउस में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की।
 
अपने उच्चतम स्तर की तरफ लगातार बढ़ रही गंगा:- 
 
वाराणसी में गंगा अपने उच्चतम स्तर की तरफ बढ़ रहा है वाराणसी में केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आज 11 अगस्त को सुबह 7:00 बजे तक वाराणसी में गंगा का जलस्तर 72.01 मीटर पर था इसमें 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। 
 
पशुओं का ख्याल रखा जाएगा:-
 
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के साथ ही हमें पशुओं, गाय आदि का भी व्यवस्था करनी होगी। पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराना होगा। चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि जहां-जहां बाढ़ चौकियां स्थापित की गई है वहां से बीमार लोगों को दवाएं भी वितरित की जा रही है। बाढ़ चौकियों पर कुत्ता एवं सांप काटने का इंजेक्शन की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ के नाव के अलावा फुल पचासी नावे लगाई गई है। मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोग अपने घरों को छोड़ राहत शिविर में शरण लिए हुए हैं, उनके घरों की निगरानी के लिए पुलिस की वोट जिस पर हूंटर लगा हो निरंतर भ्रमण करती रहे।
 
 
बाढ़ पीड़ित की दिया जाएगा भोजन:-
 
जिससे आम लोगों में अपने सामान और घर की सुरक्षा की भावना बनी रहे। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के भोजन के लिए 7 कम्युनिटी किचन बनाया गया है। जिसके द्वारा प्रभावित लोगों को कच्चा-पक्का भोजन दिया जा रहा है। बुधवार से प्रत्येक परिवार को आधा लीटर दूध और पानी की बोतलें भी वितरित की जाएगी। मंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में पोर्टेबल टॉयलेट की भी व्यवस्था कर दी जाए, ताकि गंदगी न हो। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जाए, जिनके मकान या जिन की फसलों को क्षति हुई है, उन प्रभावित लोगों को सर्वे के बाद आर्थिक सहायता दी जाएगी।
 
 
विद्युत आपूर्ति नही होगी प्रभावित:-
 
उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति प्रभावित है, उन क्षेत्रों में विशेष रूप से देख लिया जाए कि इसके कारण आसपास एवं अगल-बगल के लोग विद्युत आपूर्ति से प्रभावित न होने पाए।
बैठक में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, पुलिस के अधिकारी, जीएम जलकल, एडीएम फाइनेंस, सीएमओ मौजूद थे।


रिपोर्ट:- सुदीप राज।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.