ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

गाजी मियां का रखाया लगन, दरगाह पर फातिहा पढ़ चादर पोशी की गयी

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

वाराणसी, 25 अप्रैल। कोविड संकट काल में रविवार को सप्ताहांत लाकडॉउन के बीच बड़ी बाजार स्थित हजरत सैयद सलार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह गाजीमियॉ के मजार पर उनके लगन की रस्म निभाई गई। गाजी मियां का सवा महीने का लगन रखा गया। दरगाह कमेटी के गद्दीनशीन/सेक्रेटरी हाजी एजाजुद्दीन हाशमी के देखरेख में हल्दी की रश्म-रिवाज निभाई गई। इसमें इलाकाई जायरीन औरतों और लोगों ने सहभागिता की। 
 
दरगाह कमेटी के हाजी सिराजुद्दीन अहमद, नियाजुद्दीन हाशमी, डा0 अजीजुर्रहमान, जीशान अहमद,अब्दुल अब्दुल्लाह हाशमी के देखरेख में फातिहा और चादर पोशी की गयी। रवायत के अनुसार जायरीनों को हल्दी लगायी गयी। जिसमें अकीदतमंदों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
 
बताते चले कि, महमूद गजनवी के सिपहसलार सालार मसूद गाजी मियां का सलारपुरा (बड़ी बाजार) में दरगाह है। यहां प्रतिवर्ष गांजी मिया के विवाह के अवसर पर लाखों लोगों की भीड़ मजार पर जुटती है। इसमें मुस्लिम समुदाय के साथ हिन्दू भी बड़ी सख्या में शामिल होते है। गाजी मिया के शादी के तैयारियों में सवा महीने का लगन रखने की रवायत के बाद पलंग-पीढ़ी (बारात की रस्म का जुलूस) बहराइच स्थित दरगाह पर भेजा जाता है। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की भागीदारी होती है। 
पलंग पीढ़ी का जुलूस बुनकर मार्केट, काजी सादुल्लापुरा, चौकाघाट, हुकुलगंज, तिराहा, मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन, भोजूबीर होते हुए शिवपुर से बहराइच के लिए वाहन से रवाना होता है। गाजी मियां की शादी के मौके पर मन्नत मांगने बड़ी संख्या में जुटते हैं। इसमें शादी, औलाद व लम्बी बीमारी से मुक्ति आदि मुराद की आस में लोग शामिल होते हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.