ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

बाल विवाह और यौन हिंसा के खिलाफ हरसोस गांव में बालिकाओं ने निकाली रैली

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 23, 2021

वाराणसी। लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को हरसोस गांव मे बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरसोस, बेनीपुर, गोसाईपुर, बीरभानपुर, हरपुर, जंसा, नागेपुर, मेहदीगंज आदि गांव से आयी सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज़, बाल विवाह आदि के खिलाफ जोरदार रैली निकाली।

"तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो"
रैली में शामिल लड़कियां,बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान,कन्या भ्रूण हत्या बंद करो आदि नारे लगाये।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक:-
हरसोस पंचायत भवन पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश पटेल और मिशन शक्ति अभियान से आयी रीता उत्तम जी ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर लड़कियों ने बाल विवाह, दहेज, कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न आदि पर नाटक,सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने बालिका शिक्षा पर आधारित बढ़िये और बढाईये नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि दहेज समाज में अभिशाप है, जिसके कारण बहुत महिलाएं प्रताड़ित की जाती है, लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती है जिससे लड़कियों के सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। मिशन शक्ति अभियान थाना जंसा से आयी रीता उत्तम ने कहा कि आज घर में ही लड़किया सुरक्षित नही है और परिवार और उनके रिस्तेदार ही बहुत बार उनका यौन शोषण करते है इसलिए सरकार ने मिशन शक्ति अभियान चलाकर लड़कियों को उनके अधिकार के बारे में जागरूक कर रही है।

उन्होंने लड़कियों और महिलाओं की सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 112,198, 181, 102 आदि की जानकारी दिया। कार्यक्रम में स्वागत चन्द्रकला और मधुबाला ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनी और संचालन अनीता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रेमा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीया देवी, मधुबाला, आशा, सरोज, अमित, प्रेमा, सुनील, राजेश, अनीता, सोनी, राजकुमारी, मैनबबानो, राजकुमारी, रानी आदि ने विचार रखे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.