ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नगर निगम वाराणसी द्वारा आजादी के 75वा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रन से की भव्य शुरूआत

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 11, 2022



वाराणसी। आज दिनांक 11 अगस्त को प्रातः 7:00 नगर निगम वाराणसी द्वारा आजादी के 75 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ' तिरंगा रंन' का आयोजन किया गया।  इस आयोजन में एनसीसी, स्काउट गाइड पीएससी की धुन पर देशभक्ति के गीत वह बैंड बजाते हुए नगर निगम मुख्यालय सिगरा से प्रस्थान किया। इसके पूर्व नगर की महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। इस तिरंगा रन के कार्यक्रम में वाराणसी कैंट के माननीय विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री विद्यासागर राय, नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री दुष्यंत कुमार मौर्य, श्री राजीव कुमार राय, श्री सुमित कुमार मुख्य अभियंता श्री मोइनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एन पी सिंह, महाप्रबंधक जलकल श्री रघुवेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में नगर निगम के व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी साथ चल रहे थे। इस तिंरगा रन में जापानी डेलीगेट्स ने भी भाग लिया। तिरंगा रन नगर निगम मुख्यालय से प्रारंभ होकर सिगरा से मलदहिया पहुंचा जहां पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माननीय विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव माननीय महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल तथा नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह के द्वारा माल्यार्पण किया गया। उसके पश्चात तिरंगा रन काशी विद्यापीठ के परिसर में स्थित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री तथा महात्मा गांधी स्थल पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात तिरंगा रन का समापन किया गया।

तिंरगा रन सप्ताह में दिनांक 12 अगस्त को नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों में रक्षाबंधन के पर्व पर नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले शहीदों स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जनों को क्षेत्रीय पार्षद के माध्यम से सम्मानित करते हुए तिरंगा रक्षा सूत्र तिरंगा कलर का अंगवस्त्रम प्रदान किया जाएगा तथा शाम को शहीद उद्यान सिगरा में सायंकाल 6:00 से 8:00 तक स्वतंत्रता सप्ताह के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.