ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

खुशी ! काशी की बेटी "विजया" यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में LLM की पढ़ाई के लिए सौ फीसद स्‍कालरशिप के साथ चयनित

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 21, 2021

वाराणसी।  प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की बेटी विजया सिंह गौतम ने  अपनी प्रतिभा का डंका बजाते हुए सफलता का परचम लहराकर, काशी का मान बढ़ाया है। इनका चयन स्कूल आफ ओरियंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज, यूनिवर्सिटी आफ लंदन में एल.एल.एम में सौ फीसदी स्कालरशिप के साथ हुआ है। यह उपलब्धि इन्हे फलिक्स स्कालरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत मिली हैं। जिसके तहत पूरे भारत वर्ष से मात्र चार छात्र/ छात्राओं को चुना गया है। परिजनों ने बताया कि बेटी के चयन से उन्‍हें काफी खुशी मिली है। बेटी का चयन होने के बाद परिवार के लोग काफी उत्‍साहित हैं।

स्कॉलरशिप मिलने के बाद परिजन होंगे आर्थिक बोझ से मुक्त

विजया ने बताया कि उनके चयन की जानकारी होने के बाद वह काफी खुश हैं। पूरा स्‍कालरशिप मिलने के बाद अब परिजनों पर शिक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ भी नहीं आएगा और मेरी शिक्षा सुचारू रूप से हो पाएगी।

शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं  विजया सिंह गौतम
वाराणसी के फातमान (सिगरा) निवासी नगर निगम के पूर्व उपसभापति व भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक महेंद्र सिंह गौतम की पुत्री विजया सिंह गौतम राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी आफ ला, पटियाला (पंजाब) से बीए-एलएलबी 95 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की हैं। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में भी बढ़िया प्रदर्शन रहा।विजया विभिन्न महत्वपूर्ण अकादमिक गतिविधियों में भी भाग लेती रहीं। कामनवेल्थ यूथ अलायंस, सेंटर फार एडवांस स्टडीज इन इंटरनेशनल ह्यूमैनिटरियन ला समेत कई महत्वपूर्ण संस्थाओं से जुड़ी रही। वहीं उनके संस्‍थान ने भी विजया को बधाई दी है। 
 
परिवार में है खुशी का माहौल
विजया के कई रिसर्च पेपर भी प्रकाशित हुए हैं। इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन से संबधित एक किताब भी प्रकाशित हो चुकी हैं। मां अनिता सिंह गौतम काशी विद्यापीठ के जीसीएम स्कूल, समाजकार्य संकाय में हेड इंस्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत हैं। दो बेटियों में बड़ी पुत्री पल्लवी सिंह दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। बेटी की उपलब्धि से परिवार काफी खुश हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.