ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

"खेलो बनारस" अभियान से उभरेंगी छुपी प्रतिभाएं, जिला स्तर पर रजिस्ट्रेशन शुरू !

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 21, 2021

 

वाराणसी। गांव और स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें तराशने के लिए "खेलो बनारस" अब एक नया माध्यम होगा। खेलों में नई प्रतिभाओं और अच्छे खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जिला स्तर पर यह अभियान शुरू किया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका और बेहद व्यवस्थित ढंग से बच्चों का ट्रायल और प्रतियोगिता कराने के बाद उनकी प्रतिभाओं को निखारा जाएगा।
 

विद्यालय स्तर की सभी खेल प्रतियोगिताओं का होगा एकीकरण:
 
‘खेलो बनारस अभियान ' का  आगाज न्याय पंचायत स्तर से होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि अब तक माध्यमिक, बेसिक और समाज कल्याण विभाग अपने स्कूलों में अलग खेल प्रतियोगिताएं कराते थे। मगर खेलो बनारस के जरिए सभी को एक कर दिया गया है। विभिन्न खेलों में स्कूल स्तर पर अच्छे खिलाड़ियों को सीधे इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर ट्रायल और प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। इसमें चुने गए प्रतिभावान खिलाड़ियों को 11 स्कूलों के जोन स्तर पर मौका मिलेगा। आगे इन्हें जिले और मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं से लेकर प्रदेश स्तर तक चुना जाएगा।

 
20  से ज्यादा खेलों के  साथ 21 अक्टूबर से  होगा प्रतियोगिता का आगाज
 
डीआईओएस ने बताया कि 21 अक्तूबर से खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी। खेलो बनारस के अंतर्गत 20 से ज्यादा खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें विभिन्न वर्ग की दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, भारोत्तोलन, कुश्ती, कबड्डी-खोखो, फुटबाल और अन्य खेल शामिल हैं। प्रतियोगिता का संयोजन शासन की तरफ से मुख्य विकास अधिकारी कर रहे हैं। इसके अलावा इसमें क्षेत्रीय खेल निदेशक और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.