ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

हॉट एयर बैलून 1000 फीट से करायेंगे काशी का अलौकिक दर्शन।

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 18, 2021

वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा पर देवों की दीपावली मनाने को अब काशी धीरे-धीरे तैयार हो चुकी है। अस्सी घाट से राजघाट तक अर्धचन्द्राकार गंगा किनारे और गंगा पार करीब 15 लाख दीपकों की टिमटिमाहट घाट पर स्वर्ग का एहसास करवाएगी। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं के अलावा सरकारी मशीनरी को लगाया गया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के मुताबिक इस बार पिछले वर्षों के मुताबिक देव दीपावली ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके लिए वाराणसी सांस्कृतिक विभाग और पर्यटन विभाग को पूरी तरह से लगा दिया गया है।

देव दीपावली से पहले काशी में पर्यटन उद्योग को धार देने के लिए बुधवार से तीन दिवसीय हॉट एयर बैलून शो शुरू कर दिया गया है। यह हॉट एयर बैलून जमीन से 1000 फीट की ऊंचाई तक जाते हैं और एटीसी की देखरेख में उड़ान भरते हैं। पर्यटन विभाग की ओर से हॉट एयर बैलून में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। बुधवार की सुबह हॉट एयर बैलून को देखने और उनमें उड़ान भरने के लिए गंगा उस पार रामनगर क्षेत्र में डोमरी में रेत में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर रामनगर थाने की पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग के कर्मियों को तैनात किया गया है।

इस बार देव दीपावली पर मुख्य आकर्षण के केंद्र में लेजर लाइट शो और लेजर आतिशबाजी भी होगी। चेत सिंह घाट पर लेजर लाइट शो का प्रदर्शन होगा तो वहीं, अस्सी घाट के सामने रामनगर की ओर रेत में लेजरयुक्त आतिशबाजी होगी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि लेजर युक्त आतिशबाजी मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेंगे। काशी में यह पहली बार होने जा रहा है, इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वही देव दीपावली पर देश विदेश से आने वाले मेहमानों को एक अलग एहसास करवाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.