ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ताउते का कहर: लगातार बारिश से गिरा मकान, मलबे में दबकर पांच साल के मासूम की मौत

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 20, 2021

वाराणसी,20 मई। वाराणसी में ताउते तूफान का कहर भी जारी है। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण एक मकान गिरने से परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। इस दौरान चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक पांच साल के मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी है।
 
 
जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया में गुरुवार की सुबह मकान गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। मकान गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 5 साल के बच्चे राज की मौत हो गई। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
 
फुलवरिया फोरलेन के लिए कई मकानों को क्षतिग्रस्त किया गया था। इसमें सुजीत का भी मकान जर्जर हो चुका था। रात से ही शुरू तेज बारिश के चलते अचानक भोर के समय मकान ढह गया। घर के अंदर सभी सदस्य चीखने-चिल्लाने लगे। घायलों की पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। वह घायलों को मकान के मलबे बाहर निकालने में जुट गए और कैंट थाने की पुलिस को सूचना दी।
 
एक ही परिवार के घायल चार लोगों को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इमरजेंसी में इलाज के दौरान 5 साल के बेटे राज की मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्यों का इलाज इमरजेंसी में चल रहा है। इमरजेंसी में बबीता(25), सुजीत (35), सौरभ(11) और राज(5) अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राज को मृत घोषित कर दिया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के अनुसार, सुजीत को हल्की चोट आई है बाकी सौरभ बबिता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.