ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

प्रेस विज्ञप्ति - बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल द्वारा लोको असेम्बली शॉप का गहन निरीक्षण ,सुधार के लिए दिए गए सुझाव।

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 2, 2021

वाराणसी। दिनांक 02 सितम्बर को महाप्रबंधक अंजली गोयल ने बनारस रेल इंजन कारखाना के लोको असेम्बली शॉप एवं लोको फ्रेम शॉप का गहन निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान इन्होंने इस शॉप में होने वाले कार्यों की समीक्षा की एवं लोको की गुणवत्ता में और बेहतरी लाने के साथ ही समय और मानव शक्ति दोनों की बचत करने पर भी जोर दिया । इसके अतिरिक्त  महाप्रबंधक महोदया ने करतल ध्वनि से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्मचारियों एवं अधिकारियों सराहना की । 

उल्लेखनीय है कि लोको असेम्बली शॉप बरेका का एक महत्व्पूर्ण शॉप है जहां लोको निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण एवं अधिकांश कार्य किया जाता है साथ ही यहां लोको निर्माण का अंतिम रूप दिया जाता है । 

कर्मशाला निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य् विद्युत इंजीनियर श्री राजेश कुमार राय, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अमिताभ, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री ए.के.राठौर, प्रमुख मुख्य  इंजीनियर श्री संतोष शुक्ला, मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री पी.पी.राजू, मुख्य विद्युत इंजीनियर/सर्विस & प्रोग्रेस श्री एम.के.गुप्ता, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/उत्पादन श्री नीरज जैन, मुख्य विद्युत इंजीनियर/लोको श्री अनन्त सदाशिव, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/एस.ई. श्री सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक श्री विजय, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर लोको श्री अरुण शर्मा सहित काफी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.