ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वाराणसी में कोरोना का विकराल रूप, 1520 नये संक्रमित मिले, 216 हुए स्वस्थ

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

वाराणसी, 11 अप्रैल। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रविवार शाम तक जिले में 1520 नये कोरोना संक्रमित मिले। राहत वाली बात ये रही कि कुल 216 मरीज स्वस्थ भी घोषित किये गये। एक मरीज की मौत भी हुई है। 
 
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 29741 हो गई है। 22617 मरीज स्वस्थ घोषित किये गये है। इसमें 19608 होम आइसोलेशन और 3009 अस्पताल में स्वस्थ हुए है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 6725 है। कोरोना से अब तक 399 मरीज दम तोड़ चुके है। 
 
 जिले में दिन-प्रतिदिन कोरोना के विकराल रुप लेने से अब लोग चिंतित है। लेकिन जिला प्रशासन के तमाम कवायद के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करने से परहेज कर रहे है। जिले में पहली बार जिला व सत्र न्यायालय के 13 न्यायिक अधिकारी, मंडलीय व जिला महिला अस्पताल के दोनों एसआईसी और एसीएमओ भी कोरोना के संक्रमण से ग्रसित है। 
 
 कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव दोबारा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वह पहले भी संक्रमित हो चुके हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इसकी जानकारी दी है। हालत यह है कि वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति संक्रमित हो रहे है। इस सबंध में चिकित्सकों का कहना है कि वैक्सीन लगने से कोरोना से व्यक्ति गंभीर स्थिति में नहीं होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.