ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

जन सुविधा को देखते हुए सारनाथ से आदमपुर शिफ्ट होगा कूड़ा गाड़ी यार्ड।

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

वाराणसी। नगर निगम ने घर-घर कूड़ा उठाने वाली कंपनी एजी एनवायरो को जिम्मेदारी दी है। कंपनी को संसाधन भी मुहैया कराया है जिसे रखने के लिए सारनाथ में यार्ड बनाया गया था।इस स्थान को कंपनी ने कचरा डंपिंग क्षेत्र बना दिया। वहां पर कचरे का पृथकीकरण किया जाने लगा। इससे इलाके में गंदगी फैल गई। दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया। इसका विरोध हुआ तो कंपनी ने कार्यशैली जरूर बदली लेकिन बात नहीं बनी। गंदगी का आलम जस का तस बना हुआ है। इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब सारनाथ में बने कचरा वाहन यार्ड को आदमपुर में शिफ्ट किया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। यह कार्य अक्टूबर माह में पूरा कर लिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त देवीदयाल वर्मा ने बताया कि स्थान चिन्हित कर लिया गया है। आदमपुर में आइडीएच कालोनी के पास खाली जमीन पर यार्ड बनाया जाएगा। इस बाबत कंपनी के अफसरों को भी सूचित कर दिया गया है।कचरे से उठ रहे दुर्गंध से आजिज लोगों ने बीते दिनों मंत्री रवींद्र जायसवाल के काफिले को रोक लिया था। हालात को दिखाते हुए यार्ड स्थानान्तरण की मांग की थी। मंत्री ने भरोसा दिया था कि जल्द की इलाके की इस समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।

बदले जाएंगे जर्जर खंभे और तार:-
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बांस-बल्लियों पर बिजली के तार अब नजर नहीं आएंगे। बांस-बल्लियों की जगह अब लोहे के पोल लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 36 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है। इस धनराशि से लगभग 300 किलो मीटर में आठ हजार बिजली के खंभे लगाए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद ने बताया कि डिस्काम कार्यालय से एक वर्ष पूर्व बांस-बल्लियों की जगह पोल लगाए जाने की कार्ययोजना बनाकर भेजी गई थी। सरकार ने अब पैसा जारी कर दिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.