ताजा खबर
रुबीना दिलैक गज़ल कोठारी के 'काम और पारिवारिक संतुलन' से हुई प्रेरित   ||    मणिशंकर अय्यर का फिर जागा पाक प्रेम, कहा- भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि...   ||    कैमिकल गैस लीक होने से 18 बच्चे अस्पताल में भर्ती, अमेरिका के स्कूल को कराया खाली   ||    लंदन के ऐतिहासिक क्लब में अब तक थी सिर्फ पुरुषों को अनुमति, 193 साल बाद मिली महिलाओं को एंट्री   ||    ब्रेड में मिले चूहों के अवशेष, जापान की कंपनी ने वापस मंगाए 1 लाख से ज्यादा पैकेट   ||    ब्रेड में मिले चूहों के अवशेष, जापान की कंपनी ने वापस मंगाए 1 लाख से ज्यादा पैकेट   ||    F-15 Eagle फाइटर जेट की स्पीड है 3017 Km/H… देखिए दुनिया के 10 सबसे तेज लड़ाकू विमानों की लिस्ट   ||    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की साजिश नाकाम, 2 यूक्रेनी अधिकारी बर्खास्त   ||    Petrol Diesel Price Today: अक्षय तृतीया पर जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, देखें नए रेट   ||    Paytm ने लेंडिंग पार्टनर के लोन गारंटी की खबरों का किया खंडन, शेयरों में दिखी 5 फीसदी की तेजी   ||   

सावन माह को देखते हुये गंगा में नाॅव संचालन को लेकर नाविकों के साथ बैठक सम्पन्न

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 14, 2022



वाराणसी। नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त श्री दुष्यन्त कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आज नाविक संगठनों के साथ बैठक सम्पन्न की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि, नाविकों के संगठन को यह स्पष्ट किया गया कि उनके नाॅव/ मोटर बोट पर सुरक्षा मानक नाॅव की यात्री क्षमता के अनुसार रखना होगा, यथा- लाइफ जैकेट, चार सेल का टार्च एवं 20 मीटर नायलान की रस्सी नॅाव पर रखना अनिवार्य होगा। नाविकों को नाॅव/ मोटर बोट पर ओवर लोडिंग पर जुर्माना नगर निगम, वाराणसी द्वारा निर्धारित किया जायेगा, जिसके लिये नाॅव/ मोटर बोट पर फ्लुरिसेंट पेंट की लाल पट्टी पेंट करायी जायेगी, जिसके पानी के भीतर जाने पर यह माना जायेगा कि उक्त नाॅव ओवर लोडेड है। अवैध नाॅव/ मोटर बोट गंगा नदी में नही चलने दी जायेगी। यह वे नावें होगी जो लाइसेन्स विहिन होगी, जिससे इनकी पहचान करना स्पष्ट होगा। जो भी नाविक इस प्रकार की नाॅव का संचालन करते हुये पाया जायेगा, उसके विरुद्ध जल पुलिस के सहयोग से कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस पर नाविक संगठनों द्वारा सहमति व्यक्त कह गयी। बैठक में जोनल अधिकारी आदमपुर श्री अनुपम त्रिपाठी, थानाध्यक्ष दशाश्वमेध, जल पुलिस, अनुज्ञप्ति विभाग के श्री सुशील सिंह रघुवंशी तथा सभी नाविक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.