ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

अधिकारी आवंटित कोविड अस्पतालों का निरीक्षण करें - जिलाधिकारी

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

-क्षमता से अधिक मरीज भर्ती करने वाले अस्पतालों के जांच का निर्देश
 
वाराणसी, 23 अप्रैल। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था, ऑक्सीजन को लेकर सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक किया। बैठक में उन्होंने प्रत्येक टीम के सदस्यों से कोविड अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। 
 
 उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑक्सीजन की कमी के चलते कुछ छोटे अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। इससे प्रत्येक दिन एक नई समस्या उत्पन्न हो रही है। इसलिए यह आवश्यक है कि सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित अस्पतालों का निरीक्षण कर सायं पांच बजे तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। किन-किन अस्पतालों को कुछ समय के लिए कोविड मरीजों की भर्ती से मना किया जा सके। 
 
 उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की अस्पतालों में मांग ज्यादा आ रही है। इसके लिए यह आवश्यक है कि आपूर्ति के सापेक्ष मांग किया जाय। कोई भी अस्पताल इंजेक्शन लिखने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि यह अति आवश्यक है। 
 
 उन्होंने बताया कि कई बड़े अस्पतालों में नेबुलाईजर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे मरीजों में सुधार है। अस्पतालों को यह बताया जाय कि अपने यहां नेबुलाईजर मशीन का इस्तेमाल करें। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को अस्पतालों एवं प्रशासन के बीच की कड़ी बताते हुए कहा कि आपके प्रयास से कोविड मरीजों को अधिक सुविधाएं ससमय प्रदान करने में मदद मिलेगी तथा संबंधित का फीडबैक लेकर हम सभी और अच्छे इलाज के लिए प्रयास करेंगे। 
 
 उन्होंने कहा कि बड़े अस्पतालों में यदि कोविड हेल्पडेस्क खुल जाये तो परिजन भी अपने-अपने मरीजों का हाल-चाल जाने सकेंगे। बैठक में मौजूद नगर आयुक्त ने बताया कि शवों को ले जाने के लिए टोल फ्री नं0 18001805567 तथा लैंडलाईन नं0 0542.2221942 भी जारी किया गया है। जो लोग चाहें इसकी मदद ले सकते हैं। बैठक में कुछ अस्पतालों में क्षमता से अधिक मरीजों के भर्ती किये जाने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने इसकी जॉच करने का निर्देश दिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.