ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

साइबर क्राइम थाने का हुआ निरीक्षण, महिला सम्बंधि शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने का आईजी रेंज एसके भगत ने दिया निर्देश।

Photo Source :

Posted On:Sunday, October 31, 2021

वाराणसी। आईजी रेंज एसके भगत ने शनिवार को साइबर क्राइम पुलिस थाना वाराणसी का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ल व साइबर क्राइम थाने के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान कई रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया व महिला साइबर सेल को महिलाओं से संबंधित घटनाओं के बारे में त्वरित कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये। इसके अलावा साइबर क्राइम पुलिस थाना के कर्मचारियों को स्वयं सूचनाओं से अपडेट रहने और विभिन्न प्रकार के हो रहे साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी रखने के साथ, आस-पास के लोगों को भी सतर्क व जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा थाना हाजा के कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये | वहीं हाजा थाना के लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने को निर्देशित भी किया गया।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.