ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बरेका में साईकिल रैली का आयोजन महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 30, 2022


 
वाराणसी। बरेका द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में आज दिनांक 30/07/2022 को महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल के दिशा निर्देशन में साईकिल रैली का आयोजन किया गया । साईकिल रैली में बरेका सेंट जॉन्‍स स्‍कूल के 140 छात्र-छात्राएं तथा रेलवे सुरक्षा बल के 50 अधिकारी/बल सदस्‍य सम्मिलित हुए। साईकिल रैली को महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रे.सु.ब. रणवीर सिंह चौहान एवं सेंट जॉन्स स्‍कूल के प्राचार्य फादर सी.गुरूशान्‍तराज ने हरी झण्‍डी दिखा कर प्रस्‍थान कराया । यह साईकिल रैली रेसुब, बरेका के प्रशासन पोस्ट से प्रारंभ होकर बरेका ईस्ट कॉलोनी, आफिसर्स कॉलोनी तथा पश्चिमी कॉलोनी होते हुए पुन: रे.सु.ब. बरेका के प्रशासन पोस्ट पर समाप्त हुई । साईकिल रैली के दौरान बच्चों में अति उत्साह देखा गया । देश भक्ति के नारे लगते हुए साईकिल चला रहे छात्र छात्राओं के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया । रेलवे सुरक्षा बल, बरेका के नेतृत्व में निकाली गयी साईकिल रैली पर कॉलोनीवासियों ने जगह जगह पर पुष्प की बारिश कर उत्‍साहवर्धन किया साथ ही बरेका व्यापार मंडल द्वारा जलालीपट्टी में साईकिल रैली का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ टॉफी एवं पानी पिला कर किया गया । रैली की समाप्ति पर महानिरीक्षक सह प्रमुसुआ/रेसुब ने बच्चों का उत्‍साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित साईकिल रैली में सहायक सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, श्री दीपक सिंह चौहान, प्रमोद लाकडा, डी.के. राय,  रंजन कुमार, दुर्गा प्रसाद, उप निरीक्षक जगत नारायण मिश्रा,अनिल कुमार तथा सहायक उप निरीक्षक बी.एन. शुक्‍ला, सत्‍येन्‍द्र मिश्रा, सेंट जॉन्स स्कूल के खेल शिक्षक आनंद श्रीवास्तव, रोहित, जिम्मी जॉनी एवं माइकल की विशेष सहभागिता रही । कार्यक्रम का सञ्चालन प्रभारी निरीक्षक, रे.सु.ब. श्री के. के. सिंह ने किया ।
                                                                        
           


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.