ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सर्किट हाउस में हुई भारतीय जनता युवा मोर्चा की परिचय बैठक, जल्द होगा सशक्त युवाओं का गठन।

Photo Source :

Posted On:Friday, September 3, 2021

वाराणसी। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दल भी सक्रिय हो चुकी है और पार्टी को 350+ सीटों से विजयी बनाने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देने के लिए तैयार है। इसी क्रम में आज वाराणसी के सर्किट हॉउस में  युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय के नेतृत्व में एक परिचय बैठक का आयोजन किया गया।

"फिर भाजपा फिर महाराज"- रणजीत राय
युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि मुझे पार्टी ने दायित्व दिया है इसी क्रम में संगठन के गठन के दौर में युवा मोर्चा वाराणसी महानगर में हम लोग एक सशक्त मजबूत टीम बनाने के तहत नौजवानों से परिचय किया है और उनसे पार्टी द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि उ. प्र. के नौजवानों ने इस बात को अपने मन में बैठा लिया है कि उ. प्र. के युवाओं की एक आवाज "फिर भाजपा फिर महाराज" के नारे को साकार करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा उ. प्र. दिन-रात परिश्रम कर रही है तथा जिला और मंडल स्तर पर सशक्त युवा मोर्चा का गठन भी चल रहा है उन्होंने कहा कि अब की बार 350 पार  के इस नारे को साकार करना है।

बैठक में युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल, यू० मो० काशीक्षेत्र के महामंत्री आशुतोष पाल, शोध प्रमुख रविशंकर जी, युवा नेता अवनीश श्रीवास्तव ,गोरखपुर युवा मोर्चा के ऋषभ राय व काशी क्षेत्र के युवा मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहें। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.