ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

150 साल की परंपरा बरकरार रखते हुए काशी का पंडा समाज 3 अप्रैल को करेगा नेपाल के प्रधानमंत्री के आगमन पर प्रतिनिधित्व।

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 3, 2022

वाराणसी। नेपाल और भारत के रिश्तों को सुधारने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर सिंह देउबा इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। विदेश मंत्री से मुलाकात करने के बाद अब वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। भारत दौरे पर वह प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी आएंगे। बनारस से नेपाल के रिश्ते आज से नहीं बल्कि सैकड़ों साल पुराने हैं। उन रिश्तों का निर्वाहन आज भी बनारस भारत के प्रतिनिधि के तौर पर करता रहा है। 

 
बहुत कम लोग ही जानते हैं कि बनारस में आज भी एक ऐसा परिवार मौजूद है, जो बीते डेढ़ सौ वर्षों से काशी में नेपाल के तीर्थ पुरोहित के रूप में नेपाली भाई-बहनों के लिए पूजा, अनुष्ठान, श्राद्ध कर्म व तर्पण करवाने का कार्य कर रहा है। इस परिवार को लाल मोहरिया पंडा के रूप में जाना जाता है, जो बीते डेढ़ सौ सालों से काशी के महातीर्थ मणिकर्णिका घाट पर बनारस में रहते हुए नेपाली संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने का कार्य कर रहा है। 
 
दरअसल, भारत और नेपाल के रिश्ते पुरातन समय से ही काफी मजबूत रहे हैं। जब नेपाल में राजतंत्र था तो भारत से नेपाली राजाओं के रिश्ते बेहतर थे। लोकतंत्र आने के बाद राजनीति के कारण थोड़ी खटास आ गई। लेकिन, अब उम्मीद है कि फिर से चीजें सामान्य होंगी। इसी उम्मीद के साथ बनारस में रहने वाले लाल मोहरिया पंडा समाज के लोग भी काशी आ रहे नेपाल के प्रधानमंत्री का स्वागत करने की तैयारी कर रहे है। यह वह पंडा समाज है जो नेपाल की संस्कृति, सभ्यता और वहां के पूजा-पाठ अनुष्ठान के अनुरूप काशी में रहकर नेपाल के तीर्थ पुरोहित के रूप में कार्य कर रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.