ताजा खबर
World Laughter Day 2024: आखिर कैसे हुई थी वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाने की शुरुआत और क्यों हंसना है आपके लि...   ||    मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||   

गांधी जयंती पर चमका खादी आश्रम, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में चला जागरूकता अभियान।

Photo Source :

Posted On:Sunday, October 3, 2021

वाराणसी। महात्मा गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन के आधार को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में वाराणसी के कुल 75 स्थानों पर साफ सफाई का कार्य किया गया, खादी के वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए खादी के वस्त्र खरीदा गया। इसके अलावा विवेकानंद जी के पास से माल्यार्पण कर पदयात्रा निकली गई।

"खादी एवं स्वच्छता" के तर्ज पर हुआ कार्यक्रम:-
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने कहा कि हम लोग के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयन्ती पर उनके विचार "खादी एवं स्वच्छता" जिसे वो अपने जीवन का आधार मानतें थें , उसको हम लोगो ने सुबह किसान मोर्चा के बैनर तले विद्यालय, मंदिर और कई सार्वजनिक स्थलों सहित कुल 75 स्थानों पर सफ़ाई का काम किया। उसके बाद हमलोगो ने हमारे राष्ट्र नायक स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करके पद यात्रा की शुरुआत कि। खादी आश्रम में अपने किसान भाइयों के साथ खादी के कपड़े को खरीदा और करीब 200 की संख्या में लोगों से खरीदवा कर खादी के कपड़े को बढ़ावा दिया।

केवल गांधी के नाम का किया इस्तेमाल काम का नहीं:-
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने पिछले सरकारो पर निशान साधते हुआ कहा की उन लोगो ने गाँधी जी का नाम तो लिया पर उनके आदर्श को वो भूल गए, उसपर चलना भूल गए। गांधी जी की जो सोच थी की स्वदेशी अपनाये उसे वे लोग लोग भूल गए।

जमकर हुई खरीदारी:-
गांधी आश्रम खादी भवन के विक्रेता ने कहा कि हम लोग सुबह से दुकान खोल कर बैठे है यहाँ जो भी लोग आ रहे हैं उसका स्वागत कर रहे हैं, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सहित कई लोग आये और उन लोगो ने भारी मात्रा में ख़रीदारी भी की। हमारे प्रधान मंत्री जी का निर्देश था की लोग खादी खरीदें जिसे ध्यान में रखते हुए लोगो ने खादी की जमकर खरीदारी की। हम लोग भी चाहते हैं कि भारत हमारा विश्वगुरु बने, सरकार का हमको पुरा सहयोग भी है। हमलोग के पास स्टॉक की कमी होती है तकरीबन 6 माह तक हम लॉग स्टॉक जुटते हैं जो 2 अक्टूबर से जनवरी या मार्च तक अच्छी बिक्री होती है।

रिपोर्ट: कृति यादव


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.