ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

खेलो बनारस-2021 : ब्लॉक स्तर पर 27 अक्टूबर और जनपद स्तर पर 1 व 2 नवंबर को होगा आयोजन

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 23, 2021

वाराणसी। "खेलो बनारस-2021" का ब्लॉक स्तर पर 27 अक्टूबर को और जनपद स्तर पर 1 व 2 नवंबर को आयोजन होगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने दी है। ब्लॉक व जनपद स्तर पर एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500 व 3000 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेक, कुश्ती, खो-खो, कबड्डी, बालीबाल, भारोत्तोलन की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। जो खेल न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित हुए हैं।

विजेता ब्लॉक स्तर पर उन खेलों में प्रतिभाग करेंगे और अन्य खेल जो न्याय पंचायत स्तर पर नहीं हुए, उनमें अन्य खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए खेलो बनारस 2021 की वेबसाइट http://khelobanaras2021.org पर अपना रजिस्ट्रेशन तत्काल करा ले।

ब्लाक चोलापुर की खेल प्रतियोगिताएं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुनारी में, ब्लॉक हरहुआ की प्रतियोगिताएं विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर, ब्लॉक पिड्रा की प्रतियोगिताएं नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा, ब्लॉक चिरईगांव की प्रतियोगिताएं भगवती धाम इंटर कॉलेज खरगीपुर पियरी में, ब्लॉक बड़ागांव की खेल प्रतियोगिताएं श्री हरिहर महादेव इंटर कॉलेज देवचंदपुर, ब्लॉक आराजी लाइन की प्रतियोगिताएं गंगापुर इंटर कॉलेज गंगापुर, ब्लॉक सेवापुरी की प्रतियोगिताएं कालिकाधाम इंटर कॉलेज सेवापुरी के अंतर्गत राष्ट्रवीर निहाला सिंह स्टेडियम मैदान, ब्लॉक काशी विद्यापीठ की प्रतियोगिताएं सेंट जॉन्स हिंदी स्कूल धनीपुर लोहता में आयोजित होंगी। जनपद स्तर की खेल प्रतियोगिताएं सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पर होंगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.