ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

गुदड़ी के लाल ने रौशन किया काशी का नाम, टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय के आवास पर जश्न का माहौल, बधाइयाँ देने वालो का हुजूम उमडा।

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 5, 2021

वाराणसी। भारतीय हॉकी टीम में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे वाराणसी के खिलाड़ी ललित उपाध्याय के परिजनों ने टीम की जीत पर मनाया जश्न बताया बहुत बड़ी उपलब्धि। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम द्वारा जर्मनी को 5-4 से हराने पर समूचे देश में जहां जश्न का माहौल हो गया। वहीं भारतीय हॉकी टीम में प्रतिनिधित्व कर रहे, वाराणसी के निवासी ललित उपाध्याय के परिजनों द्वारा भी टीम की जीत पर जश्न मनाया गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

इस मौके पर ललित उपाध्याय के पिता सतीश उपाध्याय ने बताया कि यह भारत के लिए बहुत बड़ी जीत है, और लंबे समय के बाद भारत ने कोई पदक जीता है। बेल्जियम से हार के बाद हम लोग निराश हो गए थे, लेकिन अंत में सब कुछ अच्छा हुआ। वहीं पर माता का भी कहना रहा कि भारत कि इस प्रदर्शन से निश्चित रूप से बहुत खुशी मिली है। ललित की बहन का कहना रहा कि आज हमारे लिए बहुत गौरव का दिन है। भारतीय टीम ने ऐसा शानदार प्रदर्शन किया और ऐसी टीम में उनके भाई भी शामिल है।

खुशी के इस मौके पर ललित उपाध्याय के आवास पर पहुँच, शिवपुर प्रभारी निरीक्षक ने भी उनके माता-पिता को बधाई दी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.