ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कक्षा एक की छात्रा लावण्या बनी एक दिन के लिए सीएमओ, बोली - "बड़ी होकर करूंगी देश सेवा।"

Photo Source :

Posted On:Friday, October 22, 2021


वाराणसी। मिशन शक्ति-3 अभियान के तहत मेघावी बालिकाओं ने शुक्रवार को जिले  की व्यवस्था सांकेतिक रूप से संभाली। एक दिन के लिए अफसर बनी इन बेटियों ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस क्रम में सेंट जांस मडौली में कक्षा एक की छात्रा लावण्या त्रिपाठी ने एक दिन के लिए सीएमओ का पद संभाला। महिलाओं और बेटियों के हौसले को बढ़ाने, उन्हें स्वालम्बी बनाने, उनके मान-सम्मान की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत इस मेगा इवेंट का आयोजन किया गया था। इसके लिए चिकित्सा, पुलिस, शिक्षा समेत जिले के सभी विभागों को निर्देश जारी किये गये थे कि वे अपने-अपने यहां मेघावी छात्राओं को एक दिन का सांकेतिक अधिकारी (नायिका) बनाये। 

अपर निदेशक/मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीबी सिंह ने बताया कि महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेस-3 के तहत शुक्रवार को सेंट जॉस मडौली में कक्षा एक की छात्रा लावण्या त्रिपाठी (7 वर्ष) को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया । इस दौरान विभाग के सभी अधिकारी वहां मौजूद थे। पदभार संभालने के बाद लावण्या से जब पूछा गया कि उसे कैसा लगा रहा है तो उसने चहकते हुए बोला बहुत सुन्दर। बड़ी होकर वह क्या बनना चाहेगी? इस सवाल के जवाब में लावण्या बोली एक ऐसा अफसर जो देश सेवा में काम आ सके। लावण्या ने कहा वह देश की सेवा करना चाहती है। इसके लिए वह खूब पढ़ेगी और एक दिन बड़ा अधिकारी बनकर समाज की सेवा करेगी। 

नोडल अधिकारी - मिशन शाक्ति (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) डा. एके गुप्ता ने बताया मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सभी सीएचसी व पीएचसी में मेघावी छात्राओं को एक दिन के लिए प्रभार सौंपा गया। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौकाघाट पर दसवीं की मेघावी छात्रा रीमा कुमारी को एक दिन के लिए अधीक्षिका का पद संभालने का मौका दिया गया। पद संभालने के फौरन बाद रीमा ने अस्पताल की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कई सुझाव दिए। इसी तरह अन्य केन्द्रों पर भी मेघावी छात्राओं को एक दिन का प्रभार सौंप कर उनका हौसला बढ़ाया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.