ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

विधिक सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने जिला कारागार और केंद्रीय कारागार का किया वर्चुअल निरीक्षण।

Photo Source :

Posted On:Sunday, January 30, 2022

वाराणसी। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कारागार और केंद्रीय कारागार का वर्चुअल निरीक्षण विधिक सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने किया।

जिला कारागार के वर्चुअल निरीक्षण के दौरान अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिला कारागार में कुल 2578 बंदी निरूद्ध हैं, जिसमे 2448 पुरूष व 130 महिला बंदी हैं। महिला बंदी के साथ 17 बच्चे है। बंदियों की समस्याओं के संबंध में बात की गयी।

समस्याओं को सुना गया। निवारण करने के लिए अधीक्षक को निर्देशित किया गया। ऐसे विचाराधीन बंदियों जिनके वाद की पैरवी करने वाला कोई नहीं है, उन्हें निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के लिए उनके आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अग्रसारित करने के लिए तथा ऐसे बंदियों जो शमनीय मामलों में तथा धारा-436ए के अन्तर्गत निरूद्ध हैं उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए जेलर, जिला कारागार को निर्देशित किया गया। जेल प्राधिकारी द्वारा बताया गया कि कारागार में कोरोना टेस्ट कराने के बाद ही दाखिल किया जाता है।

केंद्रीय कारागार के वर्चुअल निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक द्वारा बताया गया कि 1709 बंदी निरूद्ध हैं। दो बंदी आईएमएस बीएचयू में भर्ती हैं। बंदियों से उनकी समस्या को सुना गया। निवारण के लिए अधीक्षक को निर्देशित किया गया। बंदियों से उनकी दिनचर्या के विषय में विस्तार पूर्वक बात की गयी। बंदियों द्वारा बताया गया कि उन्हें समय-समय से नाश्ता, खाना उपलब्ध हो जाता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.