वाराणसी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बनारस का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया जो की सामान्य से अधिक रहा। वहीं दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो की सामान्य रहा। बंगाल की खाड़ी से नमी न मिल पाने के कारण तीन दिन से बारिश नहीं हो रही है। बादलों की आवाजाही से बरसात की संभावना बन रही है। शुक्रवार की देर शाम हल्की बूंदाबांदी ने बनारस में उमस को बढ़ा दिया है। वहीं शनिवार की सुबह आसमान पूरी तरीके से बादलों से घिरा रहा। बादलों के आवाजाही से थोड़ी राहत मिली पर नौ बजे के बाद बादल छट गए और चटख धुप निकल आयी और दिन भर उमस का असर दिखा।
मौसम के वैज्ञानिको का कहना है कि आने वाले दिनों में लोकल हीटिंग का असर होगा आने वाले सप्ताह में मौसम का रुख दोबारा बदलने की संभावना है। उमस के बाद बारिश की संभावना की गई है। शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रही और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। वातावरण में अधिकतम आद्रता 87 प्रतिशत तो वहीं न्यूनतम 72 प्रतिशत दर्ज की गई।
रिपोर्ट - प्रकाश चन्द्र