ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

माहे रमजान का हुआ आगाज, रोजेदार कल से रखेंगे रोजे

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 3, 2022

वाराणसी। इस्लाम धर्म का पवित्र माह रमजान 3 अप्रैल से शुरू होगा। शनिवार को शाम होते ही फलक पर चांद नजर आ गया। 3 अप्रैल को रमजान का पहला रोजा होगा और आज से ही मस्जिदों में तराबीह की नमाज शुरू हो जाएगी। चांद देखते ही लोग एक दुसरे को मुबारकबाद देते दिखाई दिए। 

 
नई सड़क स्थित मस्जिद खुदा बक्श (लंगड़े हाफिज) में सुन्नी हेलाल (चांद) कमेटी की हुई बैठक में चांद की तस्दीक की गयी। इसके साथ ही एक दुसरे को मुबारकबाद देनेका सिलसिला शुरू हो गया। वहीं मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने चांद की तस्दीक करते हुए सभी को इस मुबारक महीने की मुबारकबाद दी है। इसके आलावा उन्होंने सभी से अमनो-अमां के साथ रमजान पर्व को मानाने की अपील की है। 
 
मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने बताया कि आज रात से ही शहर की सभी मस्जिदों में तराबीह की नमाज शुरू हो जाएगी। वहीँ शिया जुमा जमात मौलाना जफर हुसैनी ने भी चांद की तस्दीक की है। उन्होंने बताया कि माहे रमजान की पहली तारीख 3 अप्रैल को होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.