ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने 750 कुपोषित बच्चों को एक माह का पुष्टाहार देकर अनोखे तरीके से मनाया अपना जन्मदिन

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 1, 2022



     वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल का जन्म दिन गुरुवार को उनके गुलाब बाग स्थित शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय में उनके बेटे आयुष जायसवाल ने प्रशंसनीय तरीके से मनाया। 
     गौरतलब हैं कि मंत्री रविन्द्र जायसवाल का जन्मदिन क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता वृहद स्तर पर प्रतिवर्ष किसी बड़े लॉन में मनाते थे। किंतु इस वर्ष बाढ़ की आपदा के कारण मंत्री ने जन्मदिन मनाने से इनकार कर दिया था। तब उनके बेटे ने यह आयोजन कुछ अलग ढंग से मनाने का विचार बनाया। विधानसभा क्षेत्र के कुल 30 वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाकर क्षेत्र के लगभग 750 कुपोषित बच्चों को एक माह का पुष्टाहार वितरित कराया। पुष्टाहार में प्रचुर मात्रा में चना, मूंगफली, गुड़ व अन्य खाद्य सामग्री रहा। 
       इस मौके पर पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, सुधीर मिश्रा, अरविंद सिंह, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महामंत्री नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, डॉक्टर बेनी माधव, सिद्ध नाथ शर्मा, रतन मौर्य, अजीत सिंह, कमलेश सोनकर समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित होकर मंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.