ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मिशन शक्ति फेज-3 का हुआ शुभारंभ,उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 21, 2021

वाराणसी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की माता, बहनो व बेटियों के सम्मान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु योगी सरकार ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया और मिशन शक्ति फेज-3 का लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत 1.55 लाख बेटियों के खाते में 30.12 करोड़ की धनराशि डिजिटली उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए।

इस अवसर पर कमिश्नरी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन "गोपाल जी" ने किया। उन्होंने मिशन शक्ति फेज-1 व 2 उत्कृष्ट कार्य करने वाली राजस्व विभाग की 2, पुलिस विभाग की 10, बाल विकास पुष्टाहार की 10, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 5, शहरीय आवास आजीविका मिशन की 5, स्वास्थ्य विभाग की 10, माध्यमिक शिक्षा की 5 अध्यापिका व 5 छात्रा सहित 10, बेसिक शिक्षा की 5 अध्यापिका व 5 छात्रा सहित 10, उद्योग विभाग की 5, महिला कल्याण की 9 एवं स्वयंसेवी संगठन की 3 सहित कुल 79 महिला कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लोगों ने सजीव प्रसारण देखा। इससे पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत मंत्री आशुतोष टंडन ने किया।

इस अवसर पर मंत्री रविंद्र जायसवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, एडीजी बृजभूषण, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी एस के भगत, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अमित गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में पंचायती राज एवं गृह विभाग द्वारा “मिशन शक्ति कक्ष” का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में 200 महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सभी महिलाओं तक उत्तर प्रदेश सरकार का संदेश पहुंचाने का कार्य किया होगा। मिशन शक्ति फेज-3 विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस बीट में महिला पुलिस निरीक्षक, महिला पुलिस उपाधीक्षक व महिला अपर पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में प्रत्येक थाने के अलग-अलग गांव में भ्रमण एवं जागरूकता का अभियान संचालित होगा। श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्डलाइन द्वारा रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक चौराहों पर निराश्रित बच्चों को आश्रय स्थल तक पहुंचाने हेतु अभियान चलाया जाएगा तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिलाओं को आश्रय स्थल तक पहुंचाने हेतु भी अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी सुरक्षा, संस्थागत प्रसव, सुरक्षित मातृत्व का पैसा लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित किया जाएगा तथा जो भी लाभपरक योजनाएं/कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनका बृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.