ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे काशी, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 19, 2023

वाराणसी। एक साल का कार्यकाल बढ़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और भाजपा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

एयरपोर्ट से जेपी नड्डा का काफिला सीधा सर्किट हाउस के लिए रवाना हुआ। जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे, इस के बाद शुक्रवार सुबह वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेगें। इसके बाद उनका काफिला 11 बजे पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगा। साथ में सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे। सीएम और जेपी नड्डा गाजीपुर के ITI मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी के साथ चुनाव 2024 की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी।

बता दें कि नड्डा के आगमन पर एयरपोर्ट तिराहा, महादेव वाटिका और गोकुल धाम पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं अतुलानंद स्कूल, सर्किट हाउस और मिंट हाउस पर महानगर के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। 20 जनवरी को सुबह दस बजे जेपी नड्डा दर्शन पूजन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे।

मंदिर यात्रा मार्ग में पड़ने वाले लहुराबीर और मैदागिन पर भाजपा कार्यकर्ता शंख ध्वनि और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.