ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

राष्ट्रीय प्रतीक भाव और कर्म की प्रेरणा देते हैं-प्रोफेसर नवांग समतेन

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 13, 2022



       वाराणसी। केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ में 'राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का महत्व' विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर अनिल कुमार दुबे (प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, बीएचयू) ने कहा कि किसी देश का प्रतीक चिन्ह अपने सम्पूर्ण संस्कृति को समाहित किये रहता है। इन प्रतीक चिन्हों में शौर्य,पराक्रम के साथ -साथ शांति, सद्भावना और अध्यात्मिक मूल्यों की पराकाष्ठा समाहित होती है। ये प्रतीक हमें सदैव प्रेरणा और ऊर्जा देते हैं। 
    उन्होंने बताया की भारत में प्रतीक चिन्हों की शुरुआत भगवान बुद्ध के अनुयायियों द्वारा शुरू किया गया तभी से प्रतीक चिन्हों का प्रचलन शुरू हुआ। आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तब प्रतीकों का महत्व और बढ़ जाता है क्योंकि प्रतीक ही हमें अपने मूल्यों को संरक्षित रखने की प्रेरणा देते हैं।व्याख्यान के विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर रामसुधार सिंह (पूर्व विभागाध्यक्ष,यूपी कालेज, वाराणसी) ने कहा कि प्रतीक परम्परा के रूप में हमारे सामने आते हैं।इन प्रतीकों में एक गहराई है जो जनमानस के आस्था का विषय है। राष्ट्रीय प्रतीक भारत के राष्ट्रीय पहचान का आधार है।ये प्रतीक भारतीय नागरिकों के दिलों में देशभक्ति और गर्व की भावना को महसूस कराता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जहां मूल्य और बोध समाप्त होते जा रहे हैं तब अपने विरासत को समझने की और जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के कुलपति प्रोफेसर गेशे नवांग समतेन ने कहा प्रतीकों से भाव जन्म लेते हैं और यही भाव, भावनाओं को जन्म देते हैं तथा भावनाओं से प्रेरित होकर कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। भारतीय संस्कृति की पहचान सम्पूर्ण मानव जाति को साथ लेकर चलने की रही है। इन प्रतीकों में मानव का कल्याण निहित है। कोई राष्ट्र अपने प्रतीकों के कारण ही विश्व में जाना जाता है। प्राचीन काल से भारत करूणा,मैत्री और सद्भावना के प्रतीक के रूप में पूरे विश्व में जाना जाता था। यह सोने की चिड़िया या विश्व गुरु के प्रतीक के रूप में भी जाना जाता था।जब कोई देश गुलाम होता है,तो यही चिन्ह उसकी राष्ट्रीयता का प्रतीक बनकर उनके संघर्षों को एक गति देता है। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश मिश्र ने तथा स्वागत प्रोफेसर उमेश चन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा डाॅ. प्रशांत मौर्य ने प्रस्तुत की तथा अंत में संस्थान के सहायक कुलसचिव श्री प्रमोद सिंह ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। 
       कार्यक्रम में डॉ रामजी सिंह, डॉ अनुराग त्रिपाठी, डॉ सुशील कुमार सिंह, डॉ शुचिता शर्मा, डॉ महेश शर्मा, डॉ अनिर्वान दास सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.