ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री अमीरचंद जी के दुखद निधन पर राष्ट्रवादी चिंतक मंच ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Photo Source :

Posted On:Sunday, October 17, 2021

वाराणसी। संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री अमीरचंद जी नहीं रहे। संस्कार भारती के माध्यम से देश के कलाकारों की प्रतिभा को निखारने वाले श्री अमीरचंद जी का 16 अक्टूबर सायं लगभग छह बजे तवांग (अरुणाचल प्रदेश) में निधन हो गया। सायं लगभग सात बजे दिल्ली स्थित संस्कार भारती कार्यालय में एक फोन आया। फोन से जानकारी हुई कि भाई साहब यानी अमीरचंद जी नहीं रहे। इसके अलावा वह कुछ नहीं बता पाया। यह संदेश सुनने वाला भी सदमे में चला गया। कुछ देर बाद उसने होश संभाला और संस्कार भारती के अधिकारियों, कार्यकर्ताओं को यह खबर दी। इसके बाद तो तवांग से लेकर कोलकाता और दिल्ली से लेकर मुम्बई तक सन्नाटा छा गया। जिसने भी यह खबर सुनी वह जड़वत हो गया। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि एक जिंदादिल व्यक्ति इतनी जल्दी हम सबके बीच से चला जाएगा। वे परसो ही दिल्ली से एक कार्यक्रम के लिए अरुणाचल प्रदेश गए थे। 

तवांग जाने के दौरान जसवंतगढ़, जो समुद्र तल से लगभग 14,000 फीट पर है, में उनका आक्सीजन स्तर अचानक घट गया। सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, कुछ ही देर में उन्हें नजदीकी आईटीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। श्री अमीरचंद जी मूलत: हनुमानगंज, बलिया (उ.प्र.) के रहने वाले थे। 

1981 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से उनका संपर्क हुआ और इसके बाद वे संघ के ही होकर रह गए। 1985 में प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण लेने के बाद वे प्रखंड विस्तारक के रूप में बलिया में संघ कार्य करने लगे। फिर इसी वर्ष उन्हें तहसील प्रचारक का दायित्व देकर आजमगढ़ भेजा गया। 1987 में उन्हें संस्कार भारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन सचिव का दायित्व दिया गया। इसके बाद से वे अब तक संस्कार भारती में ही रहे और संगठन को एक नई पहचान दिलाई। संस्कार भारती में उन्होंने संगठन मंत्री के रूप में बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली सहित अनेक राज्यों मेंं काम किया। 1997 से 2014 तक वे संस्कार भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री रहे। 

2018 में उन्हें अखिल भारतीय संगठन महामंत्री का दायित्व दिया गया था। संघ के ज्येष्ठ प्रचारक, कुशल संगठक, संस्कार भारती के केंद्रीय महामंत्री श्रद्धेय अमीरचंद जी के श्रीचरणों में कोटि कोटि नमन। राष्ट्रवादी चिंतक मंच के सौजन्य से मंच के संस्थापक रामकुमार गुप्ता के मुख्य उपस्थिति में पिशाच मोचन स्थित प्रधान कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें मंच के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शान्ति मिलें। श्रद्धांजलि सभा में संगठन के समाजसेवी राजेश राय, समाज सेवी अरविंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट दीवानी, महिला मोर्चा राष्ट्रीय महासचिव प्रियांका राय उपस्थित थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.