ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

"अपना दल के बिना नहीं बनेगी कोई सरकार" कृष्णा पटेल ने बीजेपी पर साधा निशाना,

Photo Source :

Posted On:Friday, September 3, 2021

वाराणसी। उत्तर प्रदेश का चुनाव सर पर है और राजनैतिक मौसम का मिज़ाज कभी गर्म तो नरम होता दिख रहा है। बृहस्पतिवार को विधान सभा स्तरीय के सम्मेलन में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि अपना दल के बिना इस बार कोई सरकार प्रदेश में नहीं बनेगी। कमेरा समाज की ताकत को विभिन्न पार्टियां समझ चुकी हैं। इसके लिए डोरे डालना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नाकामियों को छिपाने के लिए ढोंग कर रही है। 


कृष्णा पटेल ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जातिवार जनगणना एक प्रमुख मुद्दा होगा। यदि सरकार देश की जनता के भावनाओं का सम्मान करते हुए जातिवार जनगणना नहीं कराती है, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कहा कि वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की बदहाली, बेरोजगारी और महिलाओं के दमन के सवाल पर घिर गई है।


इसीलिए विगत पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरुपयोग किया गया। इसके पूर्व बाइक जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सलाहकार राजेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल सहित कई नेताओं  ने विचार व्यक्त किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.