ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बाढ़ राहत शिविर में कोई भी व्यक्ति बिना भोजन के न रहने पाये-मंत्री रविंद्र जायसवाल, लापरवाही पर क्षेत्रीय लेखपाल को मंत्री ने लगाई कड़ी फटकार!!

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 10, 2021

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने आज सोमवार को वरुणा के तटवर्ती इलाके चौकाघाट, ढेलबरिया के राहत शिविरों का निरीक्षण के द्वारा लापरवाही पर क्षेत्रीय लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए राहत शिविर में आए सभी बाढ़ पीड़ितों को भोजन और खाद्यान्न का पैकेट वितरित करने का निर्देश दिया।

मंत्री रवीन्द्र जायसवाल के ढेलवरिया प्राथमिक पाठशाला पहुंचने पर दर्जनों महिला-पुरुष ने लेखपाल की शिकायत करते हुए कहा कि आधार कार्ड देने के बावजूद न उन्हें भोजन का पैकेट दिया जा रहा है न खाद्यान्न। मंत्री की फटकार लगने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल शिवमंगल मौर्य ने कहा कि 2 घंटे के अंदर सबको भोजन का पैकेट और खाद्यान्न मिल जाएगा। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक पाठशाला ढेलवरिया नवयुग विद्या मंदिर और बड़े बिहारी मंदिर के राहत शिविरों का निरीक्षण कर साथ रहे एसीएम को निर्देशित किया कि राहत शिविर में कोई भी व्यक्ति बिना भोजन के न रह जाए।

निरीक्षण के दौरान भाजपा के नगर मंत्री विवेक कुमार मौर्या, मुन्ना श्रीवास्तव, मुकुंद मौर्या व कांता सिंह साथ रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.