ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने किया 'क्लीन स्वीप'

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 11, 2021

वाराणसी,11 अप्रैल  सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान और मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर कृष्ण मोहन शुक्ला 442 मत पाकर विजेता घोषित किये गये। कृष्ण मोहन ने अपने प्रतिस्पर्धी अजय दुबे को 136 मतों से पराजित किया। अजय दूबे को 306 मत मिला। 
 
इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार चौबे 411 मत, महामंत्री पद पर शिवम चौबे 485 मत, पुस्तकालय मंत्री आशुतोष कुमार मिश्र 415 मत पाकर निर्वाचित हुए। इसी क्रम में वेद वेदांग संकाय के राघवेंद्र मिश्रा, पंकज द्विवेदी कुश तिवारी, सानू कुमार, सत्यजीत तिवारी चयनित किए गए। 
 
साहित्य संस्कृति संकाय के अनुराग शर्मा और बृजेश कुमार दुबे, श्रमण विद्या संकाय के प्रियांशु कुमार पांडेय और दर्शन संकाय के शिव ओम शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए। सभी पदों के विजेता उम्मीदवार एनएसयूआई पैनल के है। 
 
इसके पहले सुबह 09 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक हुए मतदान में 1732 विद्यार्थियों में 771 (44.51 फीसद) ने भागीदारी की।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.