ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बरेका के दो वरिष्ठ अधिकारियों को मिला राजभाषा रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 28, 2022



वाराणसी l भारतीय रेल द्वारा मनाए जा रहे ‘हिंदी पखवाड़ा’ के अंतर्गत 27 सितम्बर 22, नई दिल्ली स्थित रेल भवन के सम्मेलन कक्ष में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वी. के. त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राजभाषा नीति के प्रचार-प्रसार मे सराहनीय भूमिका निभाने के लिए राजभाषा पदक प्रदान किए गए।
इस समारोह के दौरान बरेका के मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/ विद्युत, श्री पवन प्रिय राजू को मुख्य विद्युत इंजीनियर/ निरीक्षण एवं श्री हिरेन्द्र सिंह राणा प्रमुख मुख्य इंजीनियर बरेका को अपर मण्डल रेल प्रबंधक   (इन्फ्रा), आगरा मंडल , उत्तर मध्य रेलवे रहते हुए वर्ष 2020 के दौरान भारत सरकार की राजभाषा नीति के प्रचार-प्रसार में सराहनीय भूमिका निभाई एवं अपना अधिकांश कार्य हिंदी में संपादित करने तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सरकारी कामकाज संघ की राजभाषा हिंदी में करने के लिए प्रोत्साहित किया। भारतीय संविधान में निर्धारित राजभाषा कार्यान्वयन के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह करने के उपलक्ष्य मे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वी के त्रिपाठी जी ने दोनों अधिकारियों को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान से समस्त बरेका परिवार अभिभूत है। 

  


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.