ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

2 जनवरी को आम आदमी पार्टी चुनाव 2022 का करेगी श्री गणेश, चुनाव संचालन के लिये कुल 11 प्रभारियों की हुई घोषणा।

Photo Source :

Posted On:Friday, December 31, 2021

वाराणसी। अरविंद केजरीवाल 2 जनवरी को लखनऊ के स्मृति उपवन में रैली को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने दी है। श्री सिंह ने बताया कि पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पहली रैली होगी। इसमें वह उत्तर प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिये कई प्रमुख योजनाओं की घोषणा भी करेंगें। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का शंखनाद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रैली में वाराणसी जनपद के सभी आठों विधानसभाओं से हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित होंगें।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के विधानसभाओं के चुनाव के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इसके तहत "आप" ने प्रदेश में चुनाव संचालन के लिये कुल 11 प्रभारियों की घोषणा की हैं, जिसमें वाराणसी निवासी प्रदेश सहप्रभारी अभिनव राय को भी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.