वाराणसी , लोकल न्यूज़ डेक्स। राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण को लेकर वाराणसी जनपद के कपसेठी बाजार में मंगलवार को स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित की गई जहाँ दर्जनों गांव की महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। वही महिला दिवस पर महिलाओं द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।
राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वंय सहायता समूह की दर्जनों महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर मड़ैया, कपसेठी ,गजापुर समेत कई अन्य गांवो में रैलियां निकाल कर किशोरियों और महिलाओं के साथ हो रहे शोषण को लेकर लोगो को जागरूक किया। वही अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरिता पटेल,सकीना बानो,रुचि सिंह,गीता देवी सीता देवी,अंजू देवी,कमला देवी,मंजू देवी, उर्मिला देवी,सुनीता पाल समेत दर्जनों स्वंय सहायता समूह की दर्जनों महिला राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शामिल रही।