ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

21 अक्टूबर को संजय सिंह की अगुवाई में "आप" करेगी विशाल तिरंगा संकल्प यात्रा का आयोजन

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 13, 2021

वाराणसी। विधानसभा चुनावों के नजदीक आतें ही सियासी पार्टियों की राजनीतिक चहलकदमी बढ़ती जा रही है, इसी क्रम में बुधवार को वाराणसी के पराडकर भवन में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा बनारस वोकल्स को यह बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी 21 अक्टूबर को पार्टी द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार ​​​​​राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के प्रदेश  अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में आगामी 21 अक्टूबर दिन बुधवार को वाराणसी में एक तिरंगा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्देश्य जनता को यह बताना है की राष्ट्रवाद के बारे में आम आदमी पार्टी  किस ढंग से सोचती है । साथ ही अरविंद केजरीवाल जी द्वारा जनता से किया गया वादा कि 2022 में यूपी में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 24 घंटे लगातार बिजली रहे इसके लिए व्यवस्था होगी। 300 यूनिट बिजली फ्री और पुराना बिजली का  जितना धनराशि बकाया  होगा माफ किया जाएगा।

किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी।इसको लेकर  आम आदमी पार्टी  पूरे उत्तर प्रदेश में अभियान चला रही है ,पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं तथा लोगों से गारंटी फॉर्म भी भरवा रहे हैं।और उक्त अभियान की समीक्षा का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा वाराणसी में बैठक के दौरान होगा। इससे पहले लखनऊ ,आगरा ,नोएडा, और अयोध्या में पार्टी तिरंगा संकल्प यात्रा निकाल चुकी है।

​​​​​​केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करना जरूरी
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी प्रवक्ता ने कहा  कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में मारो और मौजोदे की सरकार चला रही है, चाहे मनीष गुप्ता की हत्या हो या लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या हो जिसमे एक पत्रकार  की भी हत्या हुई सरकार न्याय से परहेज कर रही है। "आप" किसानों के घर गई जहां  किसानों के परिजनों ने केवल एक बात पर जोर दिया की वर्तमान सरकार  उनके साथ न्याय नहीं कर रही है और उनकी  सरकार से मांग है कि जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।जिसकी मांग आम आदमी पार्टी घटना के पहले दिन से ही कर रही है । 

यह है आम आदमी पार्टी का राष्ट्रवाद
पार्टी के प्रवक्ता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की राष्ट्रवाद के बारे में यह परिकल्पना है की उत्तर प्रदेश में सबसे गरीब आदमी के घर पे उसकी झोपड़ी में भी 24 घंटे उजाला हो गरीब के लिए बिजली फ्री हो , प्रदेश की जनता को बेहतर इलाज की सुविधा हो, बच्चों के पठन-पाठन के लिए बेहतर सरकारी विद्यालयों की  व्यवस्था हो। जिस प्रकार से निजी विद्यालय आज शोषण का केंद्र बन गए हैं उनसे लोगों को मुक्ति मिले । शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो ये चीजें ही असली राष्ट्रवाद हैं।

सरकार बनने पर यूपी में लागू होगा दिल्ली का विकास मॉडल
अरविंद केजरीवाल जी  ने जो दिल्ली में विकास का मॉडल अपनाया है, जिसमें दिल्ली सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में ,पेयजल की सुविधा,  मुफ्त बिजली, सरकारी बसों में माताओं, बहनों को मुफ्त में यात्रा की सुविधा तथा  किसानों की फसल बर्बाद होने पर उनको 50,000 प्रति हेक्टेयर मुआवजा  का प्रावधान है।उसको 2022 में  सरकार बनने पर यहां उत्तर प्रदेश में भी लागू करने का काम किया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.