ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को दिया किया टूल किट।

Photo Source :

Posted On:Friday, September 17, 2021

वाराणसी। आज के दिन जहां काशी समेत पूरा देश प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव में जुटा हुआ है तो वहीं भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में टूल किट वितरण के वृहद कार्यक्रम के क्रम में आज शुक्रवार को वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) में भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने लाभार्थियों को टूलकिट्स व प्रशिक्षण पाए लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। 

675 लाभार्थियों को दिया गया निशुल्क टूल किट:-
 विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं भारत सरकार की आईडीपीएच योजना के अंतर्गत 675 लाभार्थियों को निशुल्क टूल किट वितरित किए। जिसमें 500 टूलकिट्स आईडीपीएच योजना में लकड़ी कारीगरी, पत्थर कारीगरी, धातु शिल्पकारी व मीनाकारी के कारीगरों को वितरित किए गए तथा 175 लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में टेलरिंग, कारपेंटरी, हलवाई, नाई के कार्यों की टूल किट वितरित की गई।

"अद्भुत है ODOP योजना":-    
संबोधन में मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा यंत्र, तंत्र, कृषि संयंत्र आदि सहित विभिन्न देवपुरी के निर्माता हैं। आज उनकी जयंती के साथ देश के महान नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री ने श्रमिकों, कारीगरों, शिल्पीयों को और गांव व छोटे नगरों में ही वहां की पारंपरिक कलाकृतियों, व्यवसायों, उद्योगों को हमेशा प्रोत्साहित किया है। उत्तर प्रदेश की ओडीओपी योजना अद्भुत है। इससे हर जिले के पारंपरिक उद्यम को बढ़ने का बड़ा प्लेटफार्म मिला। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें प्रशिक्षित कर, उनके कौशल में वृद्धि कर, निशुल्क टूल्स किटस व ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें बढ़ाया है और आज उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न उत्पाद लोगों की उपयोगिता में आ रहे हैं। ओडीओपी को केंद्र सरकार ने भी सहायता की। इसे अन्य राज्यलागू कर रहे हैं।

डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में श्रमिकों, कारीगरों, शिल्पीओ, हुनरमंदो के लिए जितनी योजनाएं आज चल रही है, उतनी पहले कभी नहीं चली। इसका अच्छा परिणाम दिख रहा है। विभिन्न क्षेत्रों/जिलों के पारंपरिक कार्य व उद्यम जो पहले दम तोड़ रहे थे, इस  विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना व ओडीओपी से रोजगार के अवसर व आर्थिक मजबूती की व्यवस्था बनी। नई पीढ़ी को भी दिशा दिख रही है। इससे कारीगरों का सम्मान बढ़ा है। सरकार उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य के टूलकिट निशुल्क दे रही है।

इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर, महापौर मृदुला जयसवाल, विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक टी राम, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अशोक चौरसिया सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, श्रमिक, कारीगर, शिल्पकार आदि उपस्थित थे। परिसर में जी आई प्रोडक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसे लोगों ने देखा वह सराहा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.