ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर वाराणसी में डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कसा तंज, "दरबारी संस्कृति से उबर नहीं पाई कांग्रेस" - डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय।

Photo Source :

Posted On:Sunday, September 19, 2021

वाराणसी।  चंदौली के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉo महेंद्रनाथ पांडेय ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर कांग्रेस पर तंज किया और कहा - "देश में लगातार समाप्त हो रही कांग्रेस पारिवारिक दरबारी संस्कृति से उबर नहीं पाई है।"


वाराणसी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक से इतर सर्किट हाउस में अनौपचारिक बातचीत में डॉo महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा - "यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, मगर अमरिंदर सिंह ने अपमान के चलते ही यह फैसला लिया होगा।" 

डॉo महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा - "सपा और कई अन्य पार्टियां धांधली की राजनीति करती हैं। जनता का रुख देख कर उन पार्टियों के नेताओं को पता चल गया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा फिर जीतेगी। इसलिए वह चुनाव से पहले ही ईवीएम का रोना रोने लगते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में विकास कार्य भाजपा की जीत का सशक्त आधार बनेंगे।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.