ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

"भाजपा गद्दी छोड़ो" अभियान का रहा दूसरा दिन, अजय राय ने बुलंद की आवाज।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 10, 2021

वाराणसी। पूर्व विधायक अजय राय के अध्यक्षता में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आह्वान पर अगस्त क्रांति पर ' भाजपा गद्दी छोड़ो ' अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को शहर दक्षिणी विधानसभा में पदयात्रा निकाली। इसकी शुरुआत गोदौलिया चितरंजन पार्क से हुई। जो चौक, बांसफाटक, नीचीबाग, बुलानाला, मैदागिन, विशेश्‍वरगंज, मछोदरी, कोयला बाजार, हनुमान फाटक होते हुए पीलीकोठी आजाद पार्क पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पदयात्रा का समापन हुआ।
 
 
 
उधर पिंडरा विधानसभा में श्रीराम बाबा मंदिर सिंधौरा से गांधी आश्रम तक, सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में छतेरी बाजार से कछवा रोड बाजार तक कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी के आह्वान पर ' अंग्रेजों भारत छोड़ो ' आंदोलन की शुरूआत हुई थी। उसी तर्ज राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर कांग्रेस के सिपाही ' भाजपा गद्दी छोड़ो ' अभियान चला रहे हैं। देश के संवैधानिक, लोकतांत्रिक मूल्यों और अखंडता को बचाने तथा जनविरोधी हिटलरशाही सरकार के खिलाफ कांग्रेस डटकर लड़ रही है। जब तक यह जनविरोधी सरकार गद्दी से बेदखल नहीं होगी कांग्रेस का हर सिपाही लड़ता रहेगा। काशी को क्योटो और स्मार्ट सिटी के नाम पर बर्बाद कर दिया गया।
 
 
 
 
यहां की मूलभूत जनसमस्या जस के तस है। रंगरोगन को विकास का नाम दे दिया गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनता से जुड़े सवालों पर भागते हैं। केंद्र से लेकर प्रदेश तक विज्ञापन की सरकार चल रही है। सरकार की हर कुनीतियों का विरोध अब यूपी से उठ रही है। शहर में पदयात्रा का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और ग्रामीण क्षेत्रों में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, सीताराम केशरी, प्रमोद वर्मा, मनीष मोरोलिया, पंकज सिंह, कुंवर विश्वनाथ, फसाहत हुसैन,ओपी ओझा, रेखा शर्मा, शैलेंद्र सिंह, प्रिंस राय, डीपी गुप्ता, पूनम कुंडू, ऋतु पांडेय, हाजी वकाश अंसारी, अफजल अंसारी, रमजान अली, ओम शुक्ला, हसन मेहंदी कब्बन थे।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.