ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

BHU में ऑफलाइन कक्षाओं के सुरु होने पर छात्रों के चेहरों पर दिखी रौनक।

Photo Source :

Posted On:Friday, February 11, 2022

वाराणसी। कोरोना के प्रकोप के कारण BHU की सभी कक्षाएं ऑनलाइन चल रहीं थी जिसके कारण विश्वविद्यालय के सभी संकायों में सन्नाटा पसरा रहता था वीसी के आदेश पर ऑफलाइन कक्षाओं के शुरू होने के बाद अब परिसर में चहल-पहल अधिक दिख रही है। गुरुवार की तरह शुक्रवार को  कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय के साथ ही अन्य संकायों, संस्थानों में शोध छात्रों के साथ ही अंतिम वर्ष के छात्र क्लास में पहुंचे।

अब द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 21 फरवरी से चलेंगी जबकि प्रथम वर्ष की कक्षाओं के लिए अभी छात्रों को इंतजार करना पड़ेगा। बीएचयू में शोध के साथ ही अन्य छात्रों की कक्षाएं बंद होने के साथ ही विभागों, संकायों में भी केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही बुलाए जा रहे थे।

अब जब कोरोना का संक्रमण कम हो गया है तो कार्यालयाें को पूरी क्षमता के साथ खोल दिया गया है। इस बीच बुधवार को बीएचयू प्रशासन की ओर से अंतिम वर्ष और शोध छात्रों की कक्षाएं चलाने का आदेश जारी हुआ। लंबे समय बाद संकायों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हुईं, जहां शिक्षकों ने समयसारिणी के अनुसार कक्षाएं लीं।

उधर, केंद्रीय पुस्तकालय में भी छात्रों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में अधिक दिखी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कापरी के निर्देशन में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम विश्वनाथ मंदिर तिराहा, कला संकाय गेट के सामने, सामाजिक विज्ञान संकाय सहित अन्य जगहों पर चक्रमण करती रही। माना जा रहा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रथम वर्ष की कक्षाएं चलाने पर ठोस निर्णय हो सकता है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.