ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वाराणसी : मंडलीय अस्पताल में समाजसेवी संगठनों ने खोला ऑक्सीजन लंगर

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 6, 2021

वाराणसी, 06 मई। वाराणसी में कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों की ऑक्सीजन व्यवस्था के लिए समाजसेवी संगठन भी आगे आने लगे हैं। कबीर चौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में बुधवार को मोतीवाला फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट और काशी के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऑक्सीजन लंगर खोला है। लंगर से अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों को ऑक्सीजन मिल सकेगा। यह सेवा अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। 
 
संस्था से जुड़े पदाधिकारी प्रशांत गुप्ता के अनुसार, अस्पताल में आने वाले मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया और अन्य कारणों से भर्ती होने में समय लगता है। जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ जाती है। ऐसे में ये ऑक्सीजन लंगर उनके ​लिए जरूरी है। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे तक यह व्यवस्था चलेगी।
 
अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि लंगर को अस्पताल के चिकित्सा कर्मी ही संचालित करेंगे। इसमें संस्था के कार्यकर्ता भी सहयोग करेंगे। बता दें कि कोरोना के दूसरे लहर की चपेट में आये लोगों में सांस लेने की परेशानी बढ़ रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.