ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पंचायत चुनाव : मतदान वाले दिन 19 अप्रैल को जिले में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

वाराणसी,10 अप्रैल । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दिन 19 अप्रैल को जिले में सार्वजनिक अवकाश जिलाधिकारी ने घोषित किया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी माना जायेगा।
 
शनिवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन द्यारा उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायतों के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अवकाश के लिए अधिसूचना जारी की है। 
 
जारी अधिसूचना के तहत जनपद वाराणसी में दूसरे चरण के मतदान के लिए 19 अप्रैल को मतदान की तिथि नियत की गयी है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उधर,मतदान वाले दिन प्रत्येक मतदान केंद्र पर तीन दिव्यांग सहायक की तैनाती की जाएगी। 
 
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, पंचायत राज विभाग के स्वच्छता ग्राही, युवा कल्याण विभाग के युवक मंगल दल के सदस्यों की तैनाती दिव्यांग सहायक के रूप में की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार दिव्यांग सहायक पूरे मतदान समय प्रातः 7:00 से 6:30 तक में मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.