ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

भरसेड़ा जंगल में टाइगर जोड़े की दस्तक से ग्रामीणों में हड़कंप, ड्रोन से निगरानी में जुटी टीम

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 7, 2021

वाराणसी, 7 जुलाई 2021 | उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में नर-मादा  बाघ दिखाई देने से ग्रामीण डरे हैं। बाघ दिखाई देने से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं। सिंगरौली में स्थित वन परिक्षेत्र पश्चिम सरई के भरसेड़ा जंगल में नर-मादा बाघ के देखे जाने से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया है। इसकी खबर मिलते ही वन परिक्षेत्राधिकारी राम अवतार साहू टीम के साथ पहुंचकर निगरानी में लग गए हैं। उनकी गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जा रही है।
 
 
पिछले माह सरई इलाके में बाघ के देखे जाने की चर्चा थी। दो दिन तक निगरानी के बाद भी उनकी कोई लोकेशन नहीं मिली थी। फिर भी वन अमला नजर बनाए हुए था। इसी बीच मंगलवार को सरई रेंज पश्चिमी के वन बीट झारा अंतर्गत भरसेड़ा गांव में टाइगर के जोड़े को ग्रामीणों ने देखा। नर-मादा जोड़े के एक साथ होने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक नर-मादा टाइगर सीधी जिले के संजय टाईगर रिर्जव दुबरी के जंगल से भंवरखोह होते हुए सिंगरौली जिले के सीमावर्ती भरसेड़ा जंगल में आ सकते हैं। उनकी चहलकदमी पर नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
 
 
पश्चिम सरई के वन परिक्षेत्राधिकारी रामावतार साहू का कहना है कि भरसेड़ा जंगल में नर-मादा बाघ देखे गए हैं। इन पर लगातार नजर रखी जा रही है। संजय टाइगर रिजर्व दुबरी के भंवरखोह जंगल से होते हुए यहां पहुंचे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.