ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

संत रविदास जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों शोरों पर, दूर-दूर से आने लगे सेवादार

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 25, 2023

वाराणसी। 5 फरवरी को संत रविदास जयंती है। वाराणसी स्थित उनकी जन्म स्थली पर जयंती समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। संत रविदास जी के जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में पंजाब से रैदासियों के साथ ही राजनेता भी पहुंचते हैं। रविदास मंदिर के आसपास का इलाका बेगमपुरा में तब्दील हो जाता है। लोगों की नजर से मिनी पंजाब की झलक यहां देखने को मिलती है। पंजाब से स्पेशल ट्रेन चलती है जिसमें बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी के रविदास मंदिर पहुंचते हैं। पंजाब के जालंधर से पहरेदारों का पहला जत्था काशी पहुंच चुका है।

ये लोग संत रविदास जयंती समारोह की सुरक्षा कमान को संभालेंगे। सेवादारों का दूसरा जत्था 26 जनवरी की शाम को पहुंचेगा। मंदिर आने वाले भक्तों के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। लंगर से लेकर टेंट तक की व्यवस्था कर ली गई है। श्रद्धालुओं के लिए खाने से लेकर रहने तक की व्यवस्था है।

BHU के पास सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास जन्मस्थली के इर्द-गिर्द 3 किलोमीटर का एरिया मिनी जालंधर का रूप ले रहा है। जयंती का उत्सव करीब 7 दिनों तक रहता है। 8-10 लाख भक्त यहां पर आते हैं। उनके खाने और रहने की उत्तम व्यवस्था होती है। रविदास जयंती पर आने वाले रैदासियों के रुकने की व्यवस्था मंदिर प्रशासन द्वारा की जाती है। मंदिर के आसपास के क्षेत्र में तंबुओं का शहर बसाया जाता है, जिसे लोग बेगमपुरा कहते हैं। सबसे ज्यादा रैदासी पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र से आते हैं। मंदिर के आसपास 70 पंडाल बनाए जा रहे हैं।

एक पंडाल बनाने में 500 मीटर कपड़ा और 300 बांस लग रहे हैं। यहां पर लंगर छकने, अस्पताल, प्रशासनिक व्यवस्था से लेकर कई जरूरी विभाग होते हैं। जहां रैदासी रुकते हैं उस जगह का नाम बेगमपुरा रखा गया है। जयंती के आयोजकों का कहना है कि इस बार गेस्ट में राष्ट्रपति द्रौपर्दी ममु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेता आ सकते हैं। मंदिर कमेटी द्वारा देश की कई प्रमुख हस्तियों और नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

संत रविदास जयंती पर वाराणसी में विशाल लंगर शुरू हो रहा है। भोजन तैयार कराने की पूरी जिम्मेदारी मंदिर ट्रस्ट की है। लंगर के लिए भोजन सामग्री जालंधर पहुंच चुका है। इसमें 400 टीन रिफाइंड, 350 डिब्बा वनस्पति घी, 300 बोरी दाल, 50 बोरी दूध, 30 बोरी बेसन, 1 क्विंटल चाय पत्ती, 30 क्विंटल मसाला, गेहूं और चावल भरपूर मात्रा में स्टोर रूम में रखवा दी गई है।

सीर गोवर्धनपुर में भोजन बनाने के लिए आरा मशीन पर रेगुलर लकड़ियों की कटाई की जा रही है। जयंती समारोह में आने वाले VVIP और रैदासियों की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर टॉयलेट, पेयजल, पुलिस चौकी और साफ-सफाई पर भी संबंधित विभागों को निर्देश दे दिया गया है।वाराणसी जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सभी विभागों के अधिकारियों से साथ बैठक करके जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर ली है।

आयोजकों ने बताया कि आज से करीब 60 साल पहले पंजाब के डेरा सचखंड बल्लन के संत सरवन दास ने अपने कार्यकाल में संत रविदास स्मारक बनवाया था। डेरा की ओर से सीरगोवर्धनपुर में जमीन खरीदी गई। 1965 में संत रविदास मंदिर का काम शुरू हुआ और साल 2000 से संत की जयंती नियमित मनाई जाने लगी। संत रविदास के मंदिर में उनकी प्राचीन कठौती और पानी में तैरने वाला पत्थर भी रखा हुआ है। सूत्रों की माने तो लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु इस वक्त यहां मत्था टेकेंगे। 3 फरवरी को संत निरंजन दास भी स्पेशल ट्रेन से वाराणसी पहुंच जाएंगे।

श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सीर गोवर्धन में अलग-अलग राज्यों के अनुसार 40 भव्य पंडाल तैयार किए गए हैं। इस बारे में संत रविदास मंदिर के मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि इस बार संत रविदास की 646वीं जयंती मनाई जाएगी। कोरोना काल के बाद यह भव्य जयंती है। इस बार लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.