वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के मेडिसिन विभाग के प्रो श्याम सुंदर को लाइफ साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए गोयल अवार्ड 2018-2019 से सम्मानित किया गया। प्रो सुंदर को यह पुरस्कार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में गत शुक्रवार को आयोजित समारोह में दिया गया।
जिसमें उन्हें एक प्रशस्ति पत्र मेडल और दो लाख रुपया दिए गए। गोयल पुरस्कार की स्थापना अनिवासी भारतीय परोपकारी स्व श्री राम गोयल ने भारतीय वैज्ञानिकों को देश सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया था और इसकी देखरेख की जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को सौंपा गया था।
इस वर्ष चार भारतीय वैज्ञानिकों को यह सम्मान विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए दिया गया है। प्रो श्याम सुंदर कालाजार बिमारी के शोध क्षेत्र में कार्य के लिए पूरे विश्व मे जाने जाते है। हाल ही में एक अग्रणी रिसर्च website dwara जारी सूची में उन्हें माइक्रोबायोलॉजी रिसर्च के क्षेत्र में भारत में पहला और विश्व में 316वीं स्थान मिली है।