ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 12, 2021

वाराणसी, 12 जून 2021 | वाराणसी दौरे पर आए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन कर पूरे देश, प्रदेश और राजस्थान के लिए कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि लोग सुख-शांति से रह सकें इसके लिए समुचित वातावरण का निर्माण हो।  भगवान आशीष दें कि सब लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहें।  हम सभी इस योग्य रहें कि आगे बढ़कर कुछ कर सकें। 
 
 
राज्यपाल कलराज मिश्रा ने आगे बताया कि देश में राजनीतिक स्थिरता हो और देश स्वस्थ प्रजातंत्र की ओर बढ़ता रहे। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का एक स्थान निर्माण हुआ है। उसमें निरंतर वृद्धि होती जाए यही बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की है। वो आज संकट मोचन और काल भैरव में भी दर्शन पूजन करेंगे।
 
 
विश्वनाथ मंदिर के बाद वो दानगंज के चोलापुर के जरियारी पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्यांगों के लिए पुनर्वास केंद्र का भूमि पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में हर सुविधा मौजूद होगी।
 
पांच करोड़ की लागत से बनने वाले इस केंद्र में दिव्यांगों को ट्रेनिंग, थेरेपी सहित कई सुविधाएं मिलेंगी। सेंटर के निर्माण के बाद परिसर में पूर्वांचल ही नहीं आस पड़ोस के राज्यों से आने वाले दिव्यांगों के इलाज की आधुनिकतम सुविधा उपलब्ध होगी। उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही परिसर का निर्माण व्यापक स्तर पर शुरू होने के बाद मरीजों को इसका लाभ भी मिलने लगेगा। 
 
राज्यपाल कलराज मिश्र आज ही राजस्थान लौट जाएंगे। गौरतलब है कि राजस्थान के राज्यपाल शुक्रवार को विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। सड़क मार्ग से सर्किट हाउस आए। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें सलामी दी गई। शुक्रवार दोपहर को राज्यपाल विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए सड़क मार्ग से मिर्जापुर गए। मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में राज्यपाल ने विधि विधान से पूजन किया। उनके साथ उनकी पत्नी सत्यवती मिश्रा और पुत्र अमित मिश्रा भी थे।
 
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हर नवरात्र में मां के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इधर करीब सवा साल से कोरोना के कारण नहीं आ सके। अब मां ने बुलाया और वह उनके दर्शन के लिए आ गए। विंध्य कॉरिडोर के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। कॉरिडोर से आने वाले हर दर्शनार्थी को सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.