ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत निकाली गई रैली

Photo Source :

Posted On:Sunday, October 17, 2021

वाराणसी। आराजी लाईन ब्लाक के अंतर्गत राजातालाब में आशाट्रस्ट, मनरेगा मजदूर यूनियन, किशोरी युवा मंच की अगुवाई में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की अलख जगाने के लिए बालिका महोत्सव सह जागरुकता रैली का आयोजन रविवार को किया गया। रैली के माध्यम से छात्राओं और ग्रामीणों ने हाथों में बेटियों के लिए नारे लिखी तख्तियां लिए  "बेटा-बेटी एक समान दो उसको विद्या का दान, बेटी पढ़ाएंगे, बेटी बचाएंगे, "कन्या भ्रूण हत्या बंद करो'' 'बाबा हमको पढ़ने दो, पढ़कर आगे बढ़ने दो"।  का संदेश राजातालाब थाना से आराजी लाईन ब्लाक तक रैली निकाल कर लोगों को दिया।

​​​​​इसके उपरांत आराजी लाईन ब्लाक परिसर में बालिका महोत्सव समारोह आयोजित कर ग्रामीण किशोरियों को संबोधित करते हुए क्लाइमेट एजेंडा एकता शेखर ने कहा कि समय बदल गया है महिलाएं न सिर्फ पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है बल्कि कई क्षेत्रों में पुरूषो से बेहतर कार्य कर रही है। इसलिए हम सबो को बेटियों के प्रति मानसिकता बदल कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम में सक्रिय भूमिका अदा करनी होगी।
 
मनरेगा मजदूर यूनियन की रेनू पटेल ने कहा बेटियों को पढ़ाकर हम समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जा सकते है। बेटियों को बराबर का दर्जा देकर ही हम विकसित राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं। इस मौके पर एकता शेखर, नीति, शालिनी, स्वाति, श्रद्धा, प्रियंका, रेनू, सुरेश राठौर, वंदना, पूजा, शीतल, गुंजा, शीतल, ममता, रवीना, चंदा, सावित्री, प्रमिला, सीता, राजकुमारी, अनिता, रेखा, कविता, काव्या, रंजना, रीता, इंदु, प्रेमशीला, रोशनी सहित हजारों की संख्या में किशोरियां महिलाएं उपस्थित रही।
संवाददाता: सुदीप राज


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.