ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति की हुई बैठक। 56000 गांव में ग्राम किसान चौपाल लगाने का दिया गया निर्देश।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 6, 2021

वाराणसी। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टियों की सियासी चहलकदमी बढ़ती जा रही है विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के द्वारा तरह तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। 

 चौपाल से होगा किसानों का सर्वांगीण विकास-
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में विजयादशमी के बाद प्रदेश के 56000 गाँव में ग्राम किसान चौपाल लगाए जाने के चर्चा के साथ साथ  2022 के विधानसभा चुनाव को स्पष्ट बहुमत से फतह करने का मूल मंत्र पार्टी सदस्यों संग साझा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम किसान चौपाल से सरकार और किसानों के बीच की कड़ी और भी मजबूत होगी वही सरकार के संपूर्ण विकास कार्य धरातल पर पूरी क्षमता के साथ उतरेंगे।

बैठक में उपस्थित सभी 16 जिलों के जनप्रतिनिधियों को मिस कॉल सदस्यता के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जन समुदाय को पार्टी से जोड़ने उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने का दिशा निर्देश दिया गया। 

 ट्रैक्टर रैली से करेंगे जागरूक:-
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने बताया कि गांव में चौपाल लगाने के साथ ही साथ नवंबर माह में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर रैली निकाल कर किसानों के साथ साथ जन समुदाय को जागरूक किया जाएगा। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में  5-5 हज़ार की संख्या में जन सभा कर के गुमराह हो रहे किसानों को जागरुक करना है ताकि वे किसी भी प्रकार के राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार ना हो। 

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, विधायक अनिल राजभर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश महामंत्री पवन चौबे समेत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.