ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

साड़ी के फंदे से लटक कर संगीता ने देदी अपनी जान।

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 7, 2022

वाराणसी। गुरुवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की नई बस्ती लहरतारा में 46 वर्षीय एक विवाहिता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा की उत्तर रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर तैनात दिलीप चंद्र भारती अपनी पत्नी संगीता देवी (46) के साथ लहरतारा क्षेत्र में रवि पांडेय के मकान में किराए पर रहते थे। दिलीप की पहली पत्नी की कुछ वर्षों पहले मौत हो गई थी। लगभग तीन वर्ष पूर्व उन्होंने कानपुर जिले के रावतपुर की संगीता से शादी की थी। संगीता की भी यह दूसरी शादी थी। दिलीप की पहली पत्नी से तीन बेटे और एक बेटी हैं। दिलीप के सभी बेटों की शादी हो चुकी है।

क्या है पूरा मामला। 
दिलीप ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने पड़ोस के ही घर से पत्नी संगीता के साथ वापस आया। वापस आने के बाद दोनों में खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद बिना खाना खाए दोनो सो गए। गुरुवार को दिलीप की नींद खुली तो संगीता बिस्तर पर नहीं थी। उन्होंने संगीता को दूसरे कमरे में देखा। दूसरे कमरे में संगीता साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। आनन-फानन उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। थानाध्यक्ष मंडुवाडीह राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी दोनों की यह दूसरी शादी थी। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके वालों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.